BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आपके दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं ये चार उपाय, शनिवार के दिन आजमाएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 14, 2022

आपके दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं ये चार उपाय, शनिवार के दिन आजमाएं


रेवांचल टाइम्स : कहा जाता है कि हर एक के जीवन में कभी न कभी ऐसा समय जरूर आता है जब उसे शनि की महादशा, ढैया या साढ़ेसाती से गुजरना पड़ता है. इन हालातों में व्यक्ति को कई तरह की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है.


व्यक्ति के काम नहीं बनते या फिर मेहनत के मुताबिक उसे फल नहीं मिल पाता. पैसों की बेवजह हानि होती है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ चल रहा है तो शनिवार के दिन करें ये अचूक उपाय. ये उपाय आपकी समस्या को दूर कर सकते हैं, साथ ही आपके दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं.

1. शनिवार के दिन शाम के समय उड़द के दो साबुत दाने लेकर उन पर थोड़ा सा दही सिंदूर डालकर पीपल वृक्ष के नीचे 21 बार रखा जाए या उस दिन से शुरू करके लगातार 21 दिन रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन की बाधाएं दूर होने लगती हैं और खुशियां आना शुरू हो जाती हैं. ऐसा करते समय ध्यान रखें कि उपाय करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना है.

2. उड़द की दाल के 4 दाने शनिवार के दिन सुबह सिर से तीन बार उल्टा घुमाकर कौवे को खिला दें. ऐसा 7, 11 या 21 शनिवार तक करें. इससे शनि से संबन्धित सभी समस्याएं दूर होती हैं.

3. उड़द की दाल को पिसवाकर उसके दो बड़े बनाएं. शनिवार को शाम को सूर्यास्त के समय इन पर दही और सिंदूर लगाएं. इन बड़ों को पीपल के पेड़ के नीचे रखकर पीपल को प्रणाम करें और पीछे मुड़ के न देखें और घर वापस लौट जाएं. रास्ते में किसी से बात न करें. ऐसा करने से घर में धन और समृद्धि आती है.

4. यदि शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याएं खत्म होने का नाम न ले रही हों तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. सरसों के तेल का एक परांठा बनाकर काले कुत्ते को या किसी भी कुत्ते को खिलाएं. जरूरतमंद लोगों को सामर्थ्य के अनुसार दान करें. इससे भी शनि संबन्धी सभी कष्ट दूर होते हैं.

No comments:

Post a Comment