BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP के इस शहर में कोरोना ने फिर दी दस्तक, विदेशी नागरिक निकला संक्रमित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 14, 2022

MP के इस शहर में कोरोना ने फिर दी दस्तक, विदेशी नागरिक निकला संक्रमित


 



रेवांचल टाइम्स:मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दी है। जिले में एक विदेशी नागरिक कोरोना संक्रमित पाया गया। RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे जबलपुर मेडिकल हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि जिले में पिछले 10 दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने नहीं आए थे।

जानकारी के मुताबिक, केन्या निवासी 61 वर्षीय वृद्ध कोरोना की चपेट में आया है। वो शहर की एक होटल में रुका था। बुखार की शिकायत होने पर वृद्ध ने निजी लैब में कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया था। जिसके बाद कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वृद्ध सीधे केन्या से जबलपुर पहुंचा है या देश के किसी अन्य हिस्से से यात्रा करके आया है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल उसकी पूरी ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

No comments:

Post a Comment