Breaking

revanchal times new

युवतियों को प्रेम जाल में फंसाता, यौन सुख लेकर उतार देता था मौत के घाट




रेवांचल टाइम्स:नई-नई लड़कियों के साथ रिलेशन बनाने और उनकी हत्या करने की ये रियल कहानी दिल दहलाने वाली है। जयपुर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले विक्रम उर्फ मिंटू से पुलिस पूछताछ में नए-नए खुलासे कर रही है। एक शख्स ने 7 साल पहले अपना गांव इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उसे आए दिन नई लड़कियां चाहिए थीं। ग्वालियर की छात्रा की हत्या करने वाले साइको सीरियल किलर को राजस्थान पुलिस ने पकड़ा है। कद-काठी से वो युवक बेहद जवान दिखने की वजह से वो खुद को कभी आर्मी अधिकारी तो कभी दूसरा सरकारी अधिकारी बताता था। उसने तीन लड़कियों की हत्या की बात कबूल की है। इनमें एक ग्वालियर की है।

ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके से 2 अप्रैल 2021 को एक 24 वर्षीय छात्रा पूजा शर्मा लापता हुई थी। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपी अलवर सदर पुलिस थाने में भी सामूहिक बलात्कार के एक मामले में फरार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी विक्रम उर्फ मिन्टू दौसा का रहने वाला है। 50 से ज्यादा युवतियों को जाल में फंसाया है। जिसके बारे में पुलिस तस्दीक कर रही है।

कई लड़कियों से रहे संबंध

पकड़े गए मिंटू ने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी 2022 को निवारू रोड आर्मी नगर में हरदोई यूपी की रहने वाली रोशनी का शव मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। मामले में उसके प्रेमी विक्रम की तलाश की जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम रामसिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी ने मुम्बई, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर काम किया है और कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है।

इतनी-सी बात पर की हत्या

रोशनी से उसकी मुलाकात एक ऑटो चालक ने कराई थी। रोशनी व विक्रम कई महीनों से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे थे। रोशनी स्पा सेंटर में काम करती थी। वह काम के सिलसिले में कई बार पूरी रात बाहर रहती थी। आरोपी ने इसके लिए उसे कई बार मना किया। इसी वजह से दोनों में विवाद हुआ और उसने गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि रोशनी के पिता हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं। उनकी जमानत के नाम पर आरोपी ने 8 लाख रुपए के गहने ले लिए। इसके अलावा पूरा जीवन बिताने की कसमें खाईं थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new