Breaking

revanchal times new

दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या से सनसनी, भतीजे को ढूंढ रही है पुलिस




रेवांचल टाइम्स:पटना सिटी में हत्याओं का दौर थम नहीं रहा है। एक के बाद एक हत्या की वारदातें लगातार हो रही हैं। रविवार की दोपहर एक भतीजे ने ही अपनी चाची को डेढ़ कट्‌ठे जमीन के लिए गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े इस वारदात को पटना सिटी में मेहदीगंज थाना के तहत बेना साह का बाग इलाके में अंजाम दिया गया है। महिला की पहचान चिंता देवी के रूप में हुई है। भतीजे ने अपनी चाची को कुल 4 गोली मारी। इसमें एक गोली इनके सिर में लगी, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।

हत्या से पहले हुआ झगड़ा
चिंता देवी अपने पति महेश शर्मा के साथ बेना साह इलाके में रह रहीं थीं। जबकि, महेश शर्मा के भाई टुनटुन मिस्त्री अपने परिवार के साथ पटना सिटी में ही मालसलामी थाना के तहत भैंसानी टोला इलाके में रहता है। सूरज, मुकेश और अमन इसके बेटे हैं। इन तीनों के साथ ही भंटोल नाम का युवक भी था। रविवार को सुबह 11:30 के करीब ये लोग चिंता देवी के घर आए। काफी लड़ाई झगड़ा किया और चिंता देवी को निशाना बना 4 राउंड गोली चलाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new