BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बाघ को पकड़ने के लिए रखे पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, वापस जंगल में छोड़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 17, 2022

बाघ को पकड़ने के लिए रखे पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, वापस जंगल में छोड़ा



रेवांचल टाइम्स:मप्र के सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले अरी बफर खापा बीट में बाघ को पकड़ने के लिए रखे पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। दरअसल, पिछले दिनों बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। बाघ को पकड़ने के लिए जंगल में कई पिंजरे रखे गए जिनमें एक तेंदुआ कैद हो गया।


दरअसल, बाघ को पकड़ने के लिए बफर से लगे दक्षिण सामान्य वनमंडल के रूखड़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत दरासीकलां (बकरमपाठ) के जंगल में पिंजरे रखे गए थे, जिनमें एक तेंदुआ फंस गया। पिंजरे में तेंदुआ के कैद होने की सूचना पर पेंच टाइगर रिजर्व और दक्षिण सामान्य वनमंडल का अमला मौके पर पहुंचा। जहां पर आवश्यक कार्रवाई के बाद अधिकारियों के निर्देश पर पिंजरे में कैद तेंदुए को जंगल में वापस छोड़ दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, देर रात शिकार की तलाश में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। सुबह जब वन अमले ने गश्ती के दौरान पिंजरे में कैद तेंदुए को देखा। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई।

No comments:

Post a Comment