तीन ग्रामीणों के कच्चे मकानों को पहुंचाया नुकसान :
मिली जानकारी के अनुसार शहडोल जिले में रविवार की सुबह ग्राम पंचायत वनचाचर के अमानदार गांव में हाथियों का दल घुस गया हैं। हाथियों के दल ने कच्चे मकानों को तोड़ दिया तथा उसमें रखा अनाज को खा लिया तथा बिखरा कर बर्बाद कर दिया। वही, हाथियों की आहट पाते ही गांव के लोग घरों से बाहर दूर चले गए और जब तक वहां हाथी रहे कोई सामने नहीं आए, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
इतने लोगों रौंद चुका हैं हाथियों का दल :
इससे पहले जयसिंह नगर वन परिक्षेत्र क्षेत्र में 5 लोगों को रौंदकर हाथियों ने मौत के घाट उतार दिया था। वहीं रविवार को फिर एक बार गांव में घुसकर हाथियों ने कच्चे मकानों में नुकसान पहुंचाया है। बताते चलें कि, पिछले कई दिनों से वन वृत्त शहडोल के वन परिक्षेत्र जयसिंहनगर के जंगलों में हाथियों का आतंक जारी है, यहां हाथियों का दल लगातार घूमते हुए नजर आ रहा है। वन सूत्रों के अनुसार इस दल में 9 हाथी है, जो धीरे-धीरे उमरिया जिले के बाँधवगढ़ राष्ट्रीय अभयारण्य की तरफ बढ़ रहे हैं। पिछले 15 दिन से हाथियों पर वन विभाग राजस्व विभाग और पुलिस विभाग नजर रखे हुए हैं।
इस घटना की तरह पहले भी मध्यप्रदेश के कई जिलों से सामने आ चुकी हैं, बीते दिनों पहले कान्हा नेशनल पार्क से जिले में पंहुचा था। जहां हाथी के झुंड ने उत्पात मचाना था, जनपद समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत फ़िटारी के पोषक ग्राम लमोठी में हाथी के झुंड ने बैगा ग्रामीण के घर को तोड़ फोड़कर घर में रखा अनाज खाने के साथ तहस-नहस कर दिया था।

No comments:
Post a Comment