मण्डला 17 अप्रैल 2022
शासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र
विशेष अभियान अंतर्गत लोक सेवा केन्द्रों पर स्कूलों से आवेदन पत्र प्राप्त करने
की समय-सीमा 30
जून 2022 तक
बढ़ाई गई है। जाति प्रमाण पत्र विशेष अभियान के तहत शैक्षणिक सत्र से शालाओं में
नवीन नामांकित छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण निःशुल्क बनाए जाने के लिए आवेदन
पत्र प्राप्त करने की तिथि 30 जून 2022 तक
बढ़ाई गई है।
नवीन नामांकित छात्र-छात्राओं के
आवेदन पत्र ऑनलाईन दर्ज कराने के लिए 14 से 23
अप्रैल तक निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार नवीन नामांकित छात्र-छात्राओं के
प्राप्त ऑनलाईन दर्ज आवेदन पत्र का निराकरण के लिए 25 से 10 मई तक एवं जाति प्रमाण पत्र प्रिंट आउट संकुल प्राचार्य को उपलब्ध कराने के
लिए 11 से
20 मई तक किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment