Breaking

revanchal times new

कान्हा में बनेगा बैगा कल्चरर हब वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

 



मंडला 7 अप्रैल 2022

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई बैठक में प्रमुख सचिव जनजाति कार्य विभाग पल्लवी जैन गोविल द्वारा राष्ट्रीय उद्यान कान्हा में प्रस्तावित बैगा कल्चरर हब की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा भेजे गए प्रस्तावों के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जनजातीय कार्यविभाग के आयुक्त संजीव सिंह भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्रमुख सचिव को बताया कि कान्हा गेट के पास बैगा टोला में विकसित होने वाले बैगा कल्चरर हब में जनजाति संस्कृति से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां पर बैगा आर्ट एण्ड क्राफ्ट को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यटकों को जनजातीय कल्चरर से रूबरू कराने के उद्देश्य से 8 आवासीय हट्स भी बनाए जाएंगे जिसमें रहकर वे जंगल और जनजातीय को समझ सकेंगे। कलेक्टर ने बताया कि यहां पर ट्राईबल कैफे का भी संचालन होगा जिसमें बैगाओं द्वारा बनाए जाने वाले व्यंजनों को प्रमुखता से परोसा जाएगा। प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। जनजातीय संस्कृति पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। ऑडीटोरियम का निर्माण कराया जाएगा। श्रीमती सिंह ने बताया कि पर्यटकों को लोक कलाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बैगा कल्चरर हब में एमपी थियेटर भी बनाया जाएगा जिसमें बैगा नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया कि बैगा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। उन्होंने बैगा कल्चरर हब की गतिविधियों को संचालित करने के लिए बैगा युवाओं का भी सहयोग लेने की बात कही। प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल ने प्रस्तावों की सराहना करते हुए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि बैगा कल्चरर हब के लिए जल्द ही विधिवत स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new