Breaking

revanchal times new

जीर्णोद्धार को तरस रही बस स्टैंड पानी की टंकी...बस चालक एवं होटल मालिक पानी का कर रहे दुरुपयोग...





रेवांचल टाइम्स  - विगत कई वर्षों से नैनपुर बस स्टैंड में पानी का एकमात्र सहारा है बस स्टैंड में पानी की टंकी बस स्टैंड में आमजनों की प्यास  चाहे ठंडी हो या गर्मी या बरसात बस स्टैंडवासी इसी पानी टंकी से अपनी प्यास बुझाते है अपनी जरूरत के लिए इसी पानी का उपयोग करते लेकिन बस स्टैंड में व्यवसाय कर रहे होटल मालिक एवं बस चालक जो आए दिन पानी का दुरुपयोग करते नजर आते हैं बस चालक पानी की टंकी से रात्रि में पानी निकाल कर बस धोते नजर आते हैं एवं होटल मालिक भी चाहे तो स्वयं का नल कनेक्शन करवा सकते हैं लेकिन यह भी पानी का दुरुपयोग करते नजर आते हैं अपने खुद के उपयोग के लिए बड़े-बड़े ड्रम मैं पानी भरकर पहले से रख लेते हैं जिससे टंकी का पानी जल्दी समाप्त हो जाता है और आमजन को पीने के लिए पानी नहीं मिल पाता जिससे आमजन यहां वहां भटकते नजर आते हैं वही होटल मालिकों को एवं बस चालकों को मना करने पर आम जनों से वाद विवाद करने लगते है वही आमजन ने नगर पालिका प्रशासन से अपील है टंकी पूर्णता क्षतिग्रस्त हो चुकी है अब टंकी नई लगनी चाहिए  क्योंकि टंकी का तल पूर्णता जर्जर हो चुका है जो विगत कई वर्षों से रिपेयरिंग कार्यकर कर ही चलाया जा रहा है एवं अपील है कि बस चालको पर एवं होटल मालिकों पर पानी का दुरुपयोग करने पर सख्त से सख्त कारवाही करें जिससे पानी का दुरुपयोग बंद हो सके और आम आदमी पानी का उचित उपयोग कर सकें ।

Post a Comment

Previous Post Next Post