रेवांचल टाइम्स - विगत कुछ दिनों से नगर पालिका नैनपुर में सीएमओ का पद रिक्त था रिक्त पर पर प्रेम कुमार चौटेल को कार्यभार सौपा गया था । शासनादेशो के तहत 29 मार्च 2022 को दिनेश वाघमारे का स्थानान्तरण नैनपुर किया गया गया । आपके द्वारा 1 अप्रैल 2022 को नैनपुर नगरपालिका का प्रभार लिया गया । अपने प्रभार ग्रहण करते ही नगरपालिका के समस्त विभाग प्रभारियों की बैठक लेकर कर्मचारियों का परिचय एंव कार्यो की जानकारी ली गई । बैठक में आपके द्वारा आवश्यकतानुसार जनसमस्याओं निराकरण करने एंव शासन की योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने कहा गया । साथ ही नगर की साफसफाई व्यवस्था व कर वसूली पर विषेश ध्यान देने निर्देशित किया गया ।
नवागत सीएमओ दिनेश वाघमारे ने सम्हाला पालिका का प्रभार...
bydigital bharat
-
0
