Breaking

revanchal times new

बिछिया एवं मवई क्षेत्र के बिजली सुधार का कार्य जल्द पूरा करें कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

मण्डला 27 अप्रैल 2022



कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बिछिया एवं मवई क्षेत्र में बिजली की समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिछिया एवं मवई क्षेत्र में अनावश्यक रूप से बिजली की समस्या न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिछिया एवं मवई क्षेत्र में 132 केव्ही के बिजली सुधार एवं अपग्रेडेशन कार्य को जल्द पूरा करें। गर्मी को ध्यान में रखते हुए लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। कलेक्टर ने बिछिया एवं मवई क्षेत्र में ट्रिपिंग एवं लोडशेडिंग के कारणों की वास्तविक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के मैदानी अधिकारी सक्रिय रहते हुए लोगों की समस्याएं सुनें एवं निराकरण करें। उन्होंने सुधार संबंधी कार्य सुबह के समय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने एसडीएम बिछिया एवं सीईओ जनपद मवई से क्षेत्र की विद्युत संबंधी समस्याओं की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने बिजली कटौती के समय को आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की बिजली से संबंधित समस्याओं को सुनने के लिए एक टोल-फ्री नंबर जारी करें। उन्होंने कार्यालयीन समय में बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विद्युत एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new