BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया का जय श्री राम के नारों के साथ जगह जगह हुआ भव्य स्वागत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 18, 2022

डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया का जय श्री राम के नारों के साथ जगह जगह हुआ भव्य स्वागत...




रेवांचल टाईम्स - 18 अप्रैल दिन सोमवार को प्रातः 11:00 बजे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् , राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक हिंदू हृदय सम्राट डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का आगमन सिवनी जिले में हुआ ।

 डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया मंडला होते हुए प्रातः 10:00 बजे सिवनी जिले की सीमा हनुमान मंदिर देहमानी ,ग्वारी, खैरलांजी मैं चलते-चलते स्वागत के उपरांत नगर परिषद् केवलारी के चांदनी चौक सुजीत राय जी के दुकान के सामने  स्वागत  अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकताओं द्वारा उनकी अगवानी की गयी एवं देवीसिह बघेल ,सुजीत राय, नंदू पांडे ,डॉ प्रमोद राय ,राजेश बघेल, विजेंद्र विश्वकर्मा, अशोक बंदेवार, एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्म जोसी से स्वागत क़िया गया।

 ग्राम बिनैकी के खेरमाई मंदिर पहुंचेंगे जहां स्वागत एवं हिंदू साथियों से चर्चा उपरांत ग्राम लोपा मैं  चलते-चलते स्वागत पलारी चौराहा में बंटी सोनी के निज निवास पर  बजे पहुंचें जहां अल्पाहार के उपरांत शिवम विश्वकर्मा पिता बसंत विश्वकर्मा ग्राम खैरा पलारी के निज निवास पर पहुंचें  स्वल्पाहार एवं परिवारिक भेंट के उपरांत  राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित ठाकुर पिता मनोज ठाकुर के निज निवास ग्राम भालीवाडा पहुंचें जहां अल्पाहार चाय के उपरांत उपस्थित जन समुदाय से भेंट वार्ता  की एवं संगठन मे समाज हित के लिये चल रहे कार्यो की चर्चा की,  ग्राम कतरवाडा में डॉक्टर नरेंद्र ठाकुर पिता  अन्नी लाल ठाकुर के निज निवास पर पारिवारिक चर्चा भेंट उपस्थित जन समुदाय से वार्ता अल्पाहार के उपरांत कान्हीवाड़ा पहुंचे जहां विश्राम गृह  कान्हीवाड़ा में कपिल अवधिया एवं सेकडो कार्य कर्ताओ ने जय श्रीराम के नारे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया।

तदोपरांत भोमा बंजारी होते हुए सिवनी होते हुए छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान कर गए। इस कार्यक्रम में  अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप गौर , अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री बेटू जी चंदेल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री एवं राष्ट्रीय किसान परिषद के राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रमोद राय , गौ परिषद् के प्रांत अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा, जी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष मुन्ना पटेल, अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष उमेश जैन , राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अंकित ठाकुर, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष कपिल अवधिया,राष्ट्रीय किसान परिषद् के जिला अध्यक्ष महेश सनोडिया, रितिक राय ,राजेंद्र ठाकुर ,प्रकाश ठाकुर ,राजेश बघेल, रामलाल पटले, विजेंद्र विश्वकर्मा, प्रवीण दुबे ,अशोक बंदेवार एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ उनकी इस यात्रा में सामिल रहे।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment