जहर खाने का कारण ?
जानकारी के मुताबिक, जहर खाने का कारण पिता-बेटे के बीच में जमीन बेचने की बात पर हुआ विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, रामेश्वर मुकाती निवासी लोहारी ने कुछ दिन पहले अपनी जमीन का सौदा कर दिया था। सोमवार को उसकी नपती हो रही थी। इस दौरान बेटा सुनील मौके पर पहुंचा और पिता से जमीन बेचने के बारे में पूछने लगा। कुछ देर बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। सुनील घर आया और पत्नी सागरबाई, बेटा चेतन और बेटी महिमा के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।
पुलिस ने केस दर्ज किया
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सुनील मुकाती की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि पत्नी, बेटा और बेटी की हालत में सुधार है।

No comments:
Post a Comment