BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के जारी हुए नए दाम, जानें- आज का लेटेस्ट रेट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 18, 2022

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के जारी हुए नए दाम, जानें- आज का लेटेस्ट रेट



भोपाल। सरकारी कंपनियों ने एक बार फिर आम जनता को राहत दी है। मध्य प्रदेश  में पेट्रोल-डीजल (mp petrol diesel price) की कीमतों में 12वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 6 अप्रैल से पूरे प्रदेश में पेट्रोल और डीजल ( petrol diesel price stable for nine days) की कीमत स्थिर है। ऐसे में अप्रैल महीने में आज 12वां दिन है, जब आम लोगों को राहत दी गई है। बता दें कि प्रदेश के सभी जिलों में डीजल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गया है।

जानिए क्या है एमपी में रेट राजधानी भोपाल में पेट्रोल 118.07 रुपये पहुंच गया है। जबकि डीजल की कीमत 101.09 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। ग्वालियर में भी डीजल 101.25 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, पेट्रोल 118.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, जबलपुर में पेट्रोल 118.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यहां डीजल 101.27 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल 118.26 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, डीजल का भाव 101.29 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बालाघाट में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। बालाघाट में पेट्रोल 103.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, पेट्रोल 120.48 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

जानिए अन्य शहरों के दाम दिल्ली में आज पेट्रोल 105 रुपये 41 प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल 96 रुपये 67 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में, पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 120.51 रुपये और 104.77 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर है।

सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

No comments:

Post a Comment