BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शनिवार के दिन भूलकर भी ना करें इन चीजों की खरीदारी, होती है धन और उम्र की हानि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 23, 2022

शनिवार के दिन भूलकर भी ना करें इन चीजों की खरीदारी, होती है धन और उम्र की हानि



Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है और कहते हैं कि शनिदेव यदि प्रसन्न हो जाएं तो कभी धन—सम्पत्ति, स्वास्थ्य और मान-सम्मान में कमी नहीं होती. बल्कि शनिदेव के आशीर्वाद से (Shaniwar Puja Vidhi) भक्त दिन दूनी रात चौगनी उन्नति करते हैं. लेकिन शनिदेव (Shaniwar Ke Totke) रुष्ट हो जाएं तो वह मतिभ्रमित कर देते हैं. ऐसे में शनिवार के दिन गलती से भी ऐसा कोई काम (Shanidev Puja) न करें जिससे शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़े.

शनिवार के दिन कुछ चीजों की खरीददारी नहीं करनी चाहिए. ऐसा माना जाता है कि शनिवार को इन वस्तुओं को खरीदने से जीवन में कलेश और परेशानियां बढ़ती हैं. यहां हम आपको बता रहे है कि शनिवार के दिन किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए.
तेल

शनिवार के दिन सरसों के ​तेल का दीपक जलाकर शनिदेव की पूजा की जाती है. इस दिन गलती से भी तेल की खरीददारी नहीं करनी चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने पर शारीरिक कष्ट झेलने पड़ते हैं.
लोहा

शनिवार को भूलकर भी लोहे की चीजें ना खरीदें. इससे शनिदेव नाराज होते हैं और यदि आप ऐसा करते हैं तो साढ़ेसाती या ढैय्या का समय शुरू हो सकता है.
कोयला

यह भी कहा जाता है कि शनिवार के दिन घर में कोयला या किसी भी प्रकार का ईंधन नहीं लेना चाहिए.
झाडू

शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से घर मेंं आर्थिक हानि होती है. इसलिए इस दिन झाड़ू न खरीदें.
काला तिल

शनिवार को काले तिल का खरीदना भी वर्जित है. शनि दशा में काले तिल का दान विशेष महत्व रखता है, किंतु शनिवार को घर में काले तिल का आगमन शनि देव,के आगमन के समान हो सकता है.
नमक

शनिवार को नमक खरीदने से भी परहेज करना चाहिए.शनिवार को खरीदा गया नमक, घर में बीमारी ला सकता है. कहा जाता है कि इस दिन नमक खरीदने से कर्ज भी बढ़ता है.

No comments:

Post a Comment