लू नहीं लगती- पेट की गर्मी को दूर भगाने के लिए और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आप अपनी डाइट में रोजाना एक कटोरी दही, रायता या लस्सी को शामिल कर सकते हैं। जी हाँ क्योंकि यह पेट और शरीर दोनों को ठंडा रखती है और इससे शरीर को लू नहीं जकड़ पाती।
ब्लड प्रेशर नियंत्रित- दोपहर का खाना खाने के बाद लस्सी पीना बहुत फायदेमंद रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लस्सी में पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम करने में सहायक माना जाता है।
पाचन क्रिया ठीक- गर्मियों में पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए दोपहर के खाने के बाद लस्सी पीने की सलाह दी जाती है। जी हाँ और इसी के चलते हर दिन एक गिलास लस्सी पीना फायदेमंद होता है।
गैस और कब्ज से छुटकारा- गैस और कब्ज की समस्या आज के समय में आम है, हालाँकि गर्मियों के मौसम में इस परेशानी को दूर करने में लस्सी बहुत सहायक मानी जाती है।
तनाव को कम- लस्सी का सेवन करने से तनाव से बचा जा सकता है। जी दरअसल लस्सी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और इससे थकान नहीं होती और तनाव भी नहीं होता है।
शरीर की इम्यूनिटी मजबूत- लस्सी पीने से शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, क्योंकि लस्सी में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड शरीर की इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाता है।
वजन कम करने में सहायक- लस्सी दही से बनती है और दही लो फैट माना जाता है, केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा लस्सी में हाई प्रोटीन भी पाया जाता है जो शरीर के वजन को कंट्रोल रखता है। वहीँ लस्सी शरीर को ठंडा भी रखती है और यही वजह है कि सभी को गर्मी के दिनों में लस्सी पीने की सलाह दी जाती है।

No comments:
Post a Comment