BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए पीते हैं गन्ने का जूस तो हो जाएं सावधान, बन सकता है मौत का कारण! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 18, 2022

अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए पीते हैं गन्ने का जूस तो हो जाएं सावधान, बन सकता है मौत का कारण!





रेवांचल टाईम्स:सूरज ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया. गर्मियों का आगाज बहुत ही जोरदार तरीके से हुआ है. इस साल की गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस तपती गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो गर्मियों में लू से बचने के लिए जूस का सेवन करते हैं. इन जूस में से सबसे ज्यादा गन्ने का जूस पीते हैं.

गन्ने का जूस स्वास्थ के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन सही तरीके से ना पीने से इसका नुकसान भी होता है. अगर गन्ने के जूस में कुछ हानिकारण कीटाणु रह जाते हैं, तो इससे आपकी मौत भी हो सकती है. चलिए जानते हैं गन्ने का जूस कैसे सेहत के लिए नुकसानदायक होता है.

गर्मियों में गन्ने का जूस काफी फायदेमंद होता है, लेकिन जब भी आप किसी गन्ने के जूस की दुकान पर जूस पीते हैं, तो दुकानदार गन्ने के जूस में काफी बर्फ मिलाते हैं. गन्ने और बर्फ की तासीर में काफी अंतर होता है, जिसकी वजह से हमारे सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. अगर अगली बार कहीं बाहर गन्ने का जूस पीएं, तो दुकानदार से बर्फ डालने के लिए मना कर दें.

गन्ने का जूस पीने से पहले ये देख लें कि जहां आप जूस पी रहे हैं, वहां के दुकानदार ने मशीन और गन्ना अच्छे से साफ किया है या नहीं. क्योंकि गन्ने में जानलेवा फंगल होते हैं. साथ ही गन्ने में काफी मिट्टी लगी होती है. अगर आपको दुकानदार मिट्टी लगा गन्ने का जूस पिलाता है, तो इससे आपको मिट्टी अमीबियासिस और पेचिस जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना होती है.

इसी के साथ लाल रंग के गन्ने का जूस गलती से भी ना पीएं. ऐसे गन्ने का जूस आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है. लाल रंग के गन्ने का जूस पीने की वजस से स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है. लाल रंग के गन्ने का जूस पीने से रेड रॉट डिजीज होने की संभावना होती है. ये एक फफूंद है, तो गन्ने पर लाल रंग का दिखाई देता है. इस तरह के गन्ने का जूस पीने से हेपेटाइटिस ए, डायरिया और पेट की खतरनाक और जानलेवा बीमारी हो सकती है.



No comments:

Post a Comment