मस्तूरी के पचपेड़ी से पकरिय झूलन बारात में आए सभी दूल्हे की गाड़ी लेकर घूमने निकले थे. बताया जा रहा है सभी नशे में धुत थे. हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार कम से कम 2 से 3 बार पलटी खाई है. घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है. मृतकों के शव को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जा रहा है.
घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी. खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. आस-पास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं. इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों ही युवक बिलासपुर के पचपेड़ी इलाके के ही रहने वाले हैं. तीनों का नाम सुनील कुमार नायक (34), शिव कुमार नायक (45) और संतोष नायक (36) है.

No comments:
Post a Comment