रेवांचल टाइम्स - मंडला ज़िले अंतर्गत आने वाले ग्राम मनेरी आज गौराम बाबा की पावन धरती ग्राम मनेरी में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हवन पूजन कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि खेरमाई माता के मंदिर से पूरे ग्राम में भ्रमण करते हुए। खेरमाई के मंदिर में ही समंपन हुई इसके अलावा ग्राम में विराजित प्रत्येक मूर्ति में झंडा चढ़ाया गया। मान्यता है की हिन्दू धर्म में हनुमान जयंती का बहुत महत्व माना गया है. हनुमान जी का नाम हिन्दू धर्म के प्रमुख भगवानों में गिना जाता है. हनुमान जी प्रभु श्रीराम के परम भक्त थे. पुराणों के अनुसार प्रभु हनुमान शिव जी के 11 वे अवतार थे. हिन्दू धर्म में भगवान हनुमान को परम बलशाली माना जाता है. कहा जाता है कि हनुमान जी को सिर्फ याद करने से सारे कष्ट हर जाते हैं।
पुलिस प्रशासन की रही अहम भूमिका - शोभायात्रा के दौरान पुलिस चौकी मनेरी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रकाश सोनवानी,अभिषेक ठाकुर, सागर पांडे,नारायण धूमकेती, गणेश झरिया, विक्रांत झरिया, अभिलाष तिवारी,रंजीत साहू,अमर नामदेव,सत्यम नामदेव,संदीप नामदेव,राजा सूर्यवंशी, शिवम नामदेव, मोनेष साहू,चंदन झरिया,सागर नामदेव राहुल बर्मन,हीरा,गणेश बर्मन,दुर्गा बर्मन,बबलू बर्मन,नवीन झरिया,शिवा सोनी,सार्थक सोनी,रूपेश झरिया,विक्की झरिया एवं समस्त हिंदू साथी उपस्थित रहे l

.jpeg)
No comments:
Post a Comment