रेवांचल टाइम्स नैनपुर -- अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष हिंदू हृदय सम्राट डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का नैनपुर आगमन हुआ 18 अप्रैल दिन सोमवार को आप अल्प समय के लिए नैनपुर में रुकें राष्ट्रीय बजरंग दल से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया मंडला से सोमवार प्रातः 10 बजे निवारी चौराहा पहुंचें जहां पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकताओं द्वारा उनकी अगवानी की गयी तत्पश्चात रैली के रूप में आप राष्ट्रीय बजरंग दल के नैनपुर नगर इकाई के अध्यक्ष विपिन अवधवाल के निज निवास पहुचे एवम कार्यकताओं से भेंट कर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की इसके पश्चात आप करोना काल में नामदेव परिवार के घर हुई स्वर्गीय अखिलेश नामदेव की दुखद मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुचे उसके पश्चात आप बस स्टैंड स्थित राजेश बरतन भंडार में स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए तत्पश्चात डॉ तोगडिया सड़क मार्ग से सिवनी के लिए प्रस्थान हुए l
राष्ट्रीय बजरंग दल एवं हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का हुआ नैनपुर आगमन...
bydigital bharat
-
0
.jpeg)
