Breaking

revanchal times new

बिजनेस में बढ़ोतरी और धनलाभ के लिए सोमवार के दिन करें ये विशेष उपाय, बनेगी भोलेनाथ की कृपा




रेवांचल टाईम्स:हिंदू धर्म में हर दिन किसी देवाी-देवता को समर्पित है और सोमवार के दिन भगवान शिव यानि भोलेनाथ की पूजा किया जाती है. मान्यता है कि भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-शांति के साथ ही परिवार में प्यार बना रहता है. भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना भी सबसे सरल है और यदि आप प्रत्येक सोमवार को भगवान ​भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं तो वह आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करेंगे.

यहां हम आपको सोमवार को किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय बता रहे हैं. यदि आपको बिजनेस में बढ़ोतरी और धन-सम्पत्ति का लाभ चाहिए तो इन उपायों को जरूर अपनाएं. इन्हें करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर आपके हर कष्ट दूर करेंगे.
सोमवार के दिन करें ये उपाय
यदि आप अपनी शादी-शुदा जिंदगी में प्यार बनाए रखना चाहते हैं तो सोमवार के दिन दूध में थोड़ा सो केसर और कुछ फुल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं.
बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए आज के ​दिन रंगोली वाले पांच अलग-अलग रंग लें और शाम को शिव मंदिर में जाकर उन रंगों से गोलाकर रंगोली बनाएं. इस रंगोली के बीच में घी का दीपक जलाएं. इससे आपको बिजनेस में इजाफा होगा.
सोमवार के दिन शिव चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए. इससे भगवान की शिव की कृपा आप पर जरूर बनेगी.
यदि आप किसी काम में सफलता पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन बेल पत्र से भगवान शिव का पूजन करें. शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाते समय ‘ऊँ नमः शिवाय’ का जप करते रहें.
घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर दूध और गंगाजल शि​वलिंग पर चढ़ाएं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new