BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केन्द्रीय राज्यमंत्री के पायलेट वाहन और बस में हुई आमने-सामने की टक्कर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 14, 2022

केन्द्रीय राज्यमंत्री के पायलेट वाहन और बस में हुई आमने-सामने की टक्कर...



रेवांचल टाइम्स - मंडला केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का पायलट वाहन और यात्री बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई,दुर्घटना में पायलेट वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना दिनांक 13/04/2022 को मंत्री जी के एक शिविर कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय की है घटना की गंभीरता को लेकर इस बीच मौके पर अफरा तफरी मच गई। केन्द्रीय मंत्री का वाहन एवं जत्था मौके पर घटना से हुए सुरक्षा में चूक को लेकर रूक गया और घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौका स्थल के लिए रवाना हो गई।

बताया गया है कि केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला के दौरे में थे। और मंत्री जी द्वारा मोहगांव में  महिला स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि पायलेट वाहन चालक की लापरवाही के चलते चुभावल गांव के पास खीसी घाट के मोड़ पर सामने आ रही यात्री बस से पायलट वाहन ने बस में जाकर जोरदार केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री के पायलेट टीम सवार दल के वाहन को टक्कर मार दी। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं चालक को भी गंभीर रूप से चोटें आई हैं, वाहन में सवार सुरक्षा को लेकर पायलेट दल पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं और अब सुरक्षित है। दुर्घटना के दौरान केन्द्रीय मंत्री का वाहन और जत्था बीच जंगल में रोक दिया गया। वहीं हादसे में प्रथम दृष्टया बस में सवार यात्रियों का कहना है कि जहां इतने व्हीआईपी मंत्री की सुरक्षा को पायलेट वाहन चालक को घाट को देखते हुए एवं मंत्री जी के साथ-साथ वाहन में सवार सुरक्षा दलों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए वाहन की रफ़्तार का विशेष ध्यान देना चाहिए इस तरह घटना का मुख्य कारण पायलेट वाहन चालक के द्वारा वाहन की अधिक रफ्तार से की गई लापरवाही है जो कि इस तरह बीच जंगल में रफ्तार अधिक नही होना चाहिए था। और आखिर इस पायलेट की लापरवाही से हुई घटना के बाद इस कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री कार्यक्रम एवं शिविर में एक घंटे लेट हुए थे। स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने के बाद मंत्री जी मंडला पहुंचे।इस तरह पायलेट एक जिम्मेदार भूमिका है जिसमें बहुत बड़ी लापरवाही की गई है दुर्घटना को लेकर मोहगांव पुलिस के द्वारा मामले की जांच कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment