BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिला का पर्स छीनने वाले दोनों लुटेरे पुलिस गिरफ्त में, छीना हुआ मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 13, 2022

महिला का पर्स छीनने वाले दोनों लुटेरे पुलिस गिरफ्त में, छीना हुआ मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त

             


थाना अधारताल में दिनांक 11-4-22 की रात लगभग 9-15 बजे रागिनी पासी उम्र 23 वर्ष निवासी जनता स्कूल के पास बिलहरी थाना गोरा बाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 10-04-22 को उसका भाई राहुल पासी एवं  बुआ की लड़की दिव्यांनी उसे ससुराल से लेने के लिये मोटर सायकिल से आये थे वह अपनी ससुराल से अपने भैया राहुल पासी के साथ मायके पुराना कंचनपुर अधारताल जाते समय  मोटर सायकिल मे बीच मे बुआ की लड़की दिव्यानी पासी एवं वह पीछे बैठी थी। जैसे ही थाना अधारताल अंतर्गत शोभापुर ब्रिज के नीचे काली मंदिर के सामने दोपहर लगभग 02-30 बजे पहुंचे तभी पीछे से एक काले रंग की स्पेलेंडर मोटर सायकिल में सवार उम्र लगभग 20 वर्षिय दुबले पतले दो लडके आये और भैया राहुल पासी को एक दम से आवाज दिये रूक तो भईया ने गाडी स्लो किया तभी मोटर सायकिल में पीछे बैठे लड़के ने उसके हाथ में लिया हुआ लेडिज हेन्ड पर्स को उसके हाथ से जबरदस्ती छीन लिया एवं दोनो स्पीड से मोटर सायकिल मोड़कर टेस्टिंग रोड घमापुर की तरफ भाग गये,  जिनका पीछा किया लेकिन दोनों नहीं मिले उसके लेडिज हेन्ड पर्स मे एक जोडी सोने का टॉप्स तथा 1 एएसयूएस कंपनी का मोबाईल एवं नगद लगभग 1 हजार रूपये थे, वह डर के कारण तुरंत रिपोर्ट करने नहीं आयी थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमंाक 361/22  धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

              पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

                गठित टीम द्वारा मुखबिरों को लगाया गया, विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर संदेही 1. शहनवाज पिता मंजूर मंसूरी उम्र 19 वर्ष निवासी राजा बाबा की कुटी थाना हनुमानताल  2. मुबीन उर्फ गोलू पिता निसार अहमद उम्र 18 वर्ष  निवासी राजा बाबा की कुटी थाना हनुमानताल  अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर   दोनों ने महिला से पर्स  छीनना स्वीकार करते हुये बताया कि छीने हुये पर्स से रूपये एवं मोबाईल निकालकर अपने पास रख लिये थे तथा पर्स एवं पर्स में मिले एक जोडी टाप्स को नकली समझकर नाली मे फेंक दिये थे। आरापियों की निशादेही पर छीना हुआ मोबाईल एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त कर नगदी के सम्बंध मे पूछताछ करने पर नगदी रूपये खर्च कर देना बताये। दोनो आरोपियों  को प्रकरण में विधिवित गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया । ं

 उल्लेखनीय भूमिका -लूट करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी  अधारताल श्री शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक एस.के. पटेल, सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक मोहन थापा, हितेन्द्र रावत , आरक्षक पंकज,  विमल, इन्द्रजीत, रितेश की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment