BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल से ग्राम सभाएं होंगी आयोजित... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 13, 2022

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल से ग्राम सभाएं होंगी आयोजित...

रेवांचल टाइम्स - स्थानांतरित हो चुके कर्मचारियों को ग्राम सभाओं में बनाया गया नोडल अधिकारी....

     


मध्य प्रदेश पंचायत राज संचनालय मध्य प्रदेश भोपाल के पत्र अनुसार 14 अप्रैल 2022 से 18 अप्रैल 2022 तक ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन किया जाना है जिसमें ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ग्राम सभा का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल 2022 से आयोजित होने वाली सभी ग्राम पंचायत के संबंध में विचार हेतु स्थाई तथा स्थानीय कार्य सूची एजेंडा के साथ-साथ राज्य स्तर पर विभिन्न विभागों से प्राप्त एजेंटों के बिंदुओं के अनुसार अनुसार जारी निर्देशों का पालन कराए जाने के लिए 14 अप्रैल 2022 से 18 अप्रैल 2022 तक सिवनी जिले के लखनादौन जनपद पंचायत की सभी 108 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है ग्राम सभाओं में जो एजेंडे रखे जाएंगे उनमें से जल अभिषेक अभियान पर चर्चा,शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता तथा नल जल योजना के रखरखाव की व्यवस्था संबंधी चर्चा, स्कूलों में एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर सुरक्षित जल के उपयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा, विद्युत कनेक्शन के नाम पर परिवर्तन की प्रक्रिया को एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंध में चर्चा, ग्राम पंचायत विकास योजना के अनुमोदन पर चर्चा, ग्राम गौरव दिवस के आयोजन पर चर्चा, जैविक खेती के महत्व पर चर्चा, मिट्टी बचाओ अभियान पर चर्चा और कोविड-19 के बचाव हेतु समस्त सावधानियों का अनुसरण पर चर्चा एवं शासन स्तर से जारी निर्देश अनुसार प्रभावी कार्यवाही करने पर चर्चा के साथ-साथ अन्य विषय प्रधान की अनुमति से ग्राम सभा को सफल बनाने के लिए कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनादौन जिला सिवनी के आदेश से जनपद पंचायत लखनादौन क्षेत्र की संपूर्ण 108 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है जिसमें नोडल अधिकारी राजस्व विभाग के कर्मचारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग एवं जनपद पंचायत के कर्मचारियों की नोडल अधिकारी के रूप में ग्राम सभा के लिए ड्यूटी लगाई गई है l

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ ऐसे कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है जिनके पिछले 5-6 महीने पूर्व स्थानांतरण हो चुके हैं,ऐसे कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है जो दूसरे जनपद क्षेत्रो पर अपनी सेवा ये दे रहें है जिनकी  मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय से नोडल अधिकारी के लिए आदेश जारी किया गया है!

No comments:

Post a Comment