दरअसल, इन दिनों उत्तर प्रदेश बिजली विभाग एक अभियान चला रहा है. इस अभियान में विभाग उन स्कूलों की बिजली काट रहा है, जिनका बिल कई महीनों से बकाया है. इससे पहले विभाग ने चिनहट ब्लॉक के लगभग करीबन 47 स्कूलों की बिजली काट दी थी. 47 स्कूलों की बिजली गुल करने के बाद भी जब बेसिक शिक्षा विभाग ने बिजली विभाग के नोटिस का किसी तरीके से जवाब नहीं दिया तब उन्होंने तकरीबन 60 से ऊपर स्कूलों की बिजली काटी.
मध्यांचल एमडी अनिल ढींगरा के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग का कई स्कूलों का बिल नहीं जमा था, जिसकी वजह से एसडीओ ने यह कार्रवाई की और कनेक्शन काट दिया. हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से बिल थोड़ा जमा किया गया है और सभी कनेक्शन फिर से रिस्टोर कर दिए गए हैं और आगे अभी बिजली चालू कर दी गई है. लखनऊ के बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने स्कूलों की बिजली गुल किए जाने के मामले पर कहा कि बिजली विभाग को 8 करोड़ रुपये का बिल जमा करवा दिया गया है और करेक्शन रिस्टोर कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन रिस्टोर होने के साथ ही अब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

No comments:
Post a Comment