नाम पता गिरफ्तार आरोपी -
1-विकास कुमार कोल पिता राजू कोल उम्र 20 वर्ष निवासी पाम सहलावन पिपरिया थाना उमरिया जिला कटनी
2-साजन कोल पिता नेमंचंद कोल उम्र 22 वर्ष निवासी पाम सहलावन पिपरिया थाना उमरिया जिला कटनी
3-मोहित कोल पिता रमेश कोल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम छेडी थाना भेडाघाट
जप्तीः - चुराये हुये 4 दुपहिया वाहन कीमती 2 लाख रूपये के।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को द्वारा लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन की टीम के द्वारा 3 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर चुराये हुये 4 दुपहिया वाहन जप्त किये गये है।
थाना सिविल लाईन में आज दिनॉक 23-4-22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बर्न कम्पनी गेट के पास 2 युवक चोरी की मोटर सायकिल लिये हुये बेचने के उद्देश्य से ग्राहक के इंतजार मे खडें है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ पर दो युवक मुखबिर के बताये हुलिये के मोटर सायकिल लिये खडे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछा तो दोनों ने अपने नाम विकास कोल एवं साजन कोल दोनों निवासी ग्राम सहलावन पिपरिया पान उमरिया कटनी बताये, ली हुई मोटर सायकिल के कागजात के सम्बंध में पूछताछ करने पर कांगजात नहीं होना बताये मोटर सायकिल चोरी की होने के संदेह पर थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर उक्त लीवो मोटर सायकिल 2 दिन पूर्व अपने साथी साजन कोल एवं मोहित कोल के साथ मिलकर देवरी पाठक पान उमरिया कटनी से चोरी करना स्वीकार करते हुये बताया कि तीनो ने मिलकर चण्डालभाटा से 1 माह पहले एक हीरो हाण्डा मोटर सायकिल पैशन प्लस काले रंगे जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमंाक एमपी 20 केके 9913 है तथा एक बजाज डिस्कव्हर मोटर सायकिल काले रंग की रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 15 एमजी 1027 गोलबाजार से चोरी किये थे इसके अलावा मालगोदाम एटीएम के सामने से एक स्कूटी क्रमंाक एमपी 20 एसटी 5102 से विगत 2 वर्ष पूर्व चोरी की थी। चुराये हुये वाहन मोहित कोल के पास रखे है।
आरोपी मोहित कोल को अभिरक्षा में लिया गया। तीनों आरोपियों से एक बिना नम्बर की मोटर सायकिल एवं एक मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 केके 9913 तथा मोटर साकियल क्रमंाक एमपी 15 एमजी 1027 जप्त तथा स्कूटी क्रंमाक एमपी 20 एसटी 5102 करते हुये तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिकाः - वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री महेन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक सुमित मिश्रा, उप निरीक्षक राजेश पाण्डे, प्रधान आरक्षक कैलाश शंकर दुबे, सुरेन्द्र दाहिया, उमा शंकर, आरक्षक रत्नेश शुक्ला एवं महिला आरक्षक राजकुमारी की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment