BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
24 अप्रैल से 1 मई के बीच अधिकाधिक केसीसी बनाएं - हर्षिका सिंह मंडला एवं डिंडौरी के को-ऑपरेटिव बैंकों की हुई समीक्षा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 22, 2022

24 अप्रैल से 1 मई के बीच अधिकाधिक केसीसी बनाएं - हर्षिका सिंह मंडला एवं डिंडौरी के को-ऑपरेटिव बैंकों की हुई समीक्षा

मण्डला 22 अप्रैल 2022





कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में मंडला एवं डिंडौरी जिले के को-ऑपरेटिव बैंकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सहकारी बैंकों की ऋण वसूली, केसीसी समीक्षा, सीडी रेशियो, एनपीए, उर्वरकों का अग्रिम भंडारण एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तार से समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने कहा कि 24 अप्रैल से 1 मई तक किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस दौरान अधिकाधिक हितग्राहियों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाएं। उन्होंने नवीन किसान क्रेडिट कार्ड के लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए सभी ब्रांच को लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अब तक बनाए गए केसीसी की ब्रांचवार समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले शाखा प्रबंधकों से नाराजगी जाहिर की। बैठक में एआरसीएस श्री उईके, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक प्रमुख एसके त्रिपाठी, मंडला एवं डिंडौरी बैंक के शाखा प्रमुख, 87 सोसायटी के सदस्य एवं संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि को-ऑपरेटिव बैंक अधिकारी सहकारिता के क्षेत्र को सुदृढ़ एवं डायवर्सीफाई करें। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को ऋण एवं अन्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने बैठक में ऋण वसूली के लक्ष्य की ब्रांचवार समीक्षा की। उन्होंने ऋण वसूली के लिए खरीफ एवं रबी के निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों से जवाब मांगे तथा लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कृषि ऋण वितरण में संवेदनशीलता बरतें। ऋण वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रबी सीजन के लिए ऋण वितरण की भी ब्रांचवार समीक्षा की।

 

कम से कम 90 प्रतिशत हो ऋण वसूली

 

कलेक्टर ने कहा कि को-ऑपरेटिव बैंक की वसूली का कार्य सतत रूप से जारी रखें। उन्होंने कहा कि सहकारिता बैंक की वसूली के साथ ही बैंक को आर्थिक रूप से मजबूत भी करना होगा। श्रीमति सिंह ने कहा कि वसूली के लिए संबंधित तहसीलदार से समन्वय करते हुए अधिक से अधिक नोटिस जारी करें तथा उनकी तामीली कराएं। उन्होंने वसूली के लक्ष्य को कम से कम 90 प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने वसूली की समीक्षा करते हुए ब्रांचवार जानकारी ली। उन्होंने अमानक बीज, पीएम किसान योजना का लाभ, अग्रिम भंडारण के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बीज की उपलब्धता तथा उसका अग्रिम भंडारण सुनिश्चित करें।

 

कृषक चौपालों का करें आयोजन

 

                कलेक्टर ने कहा कि रबी एवं खरीफ के दौरान बीज का अधिकतम उपयोग, उनका वैज्ञानिक उपयोग तथा उन्नत कृषि की जानकारी देने के लिए कृषक चौपाल आयोजित करें। उन्होंने कहा कि सहकारिता सहित अन्य विभाग समन्वय बनाते हुए किसानों को उर्वरकों का कम उपयोग करते हुए अधिकतम पैदावार लेने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि किसानों का डाटा भू-अभिलेख पोर्टल में अनिवार्यतः अपडेट कराएं।

समाचार क्रमांक/200/फोटो संलग्न

No comments:

Post a Comment