मण्डला 22 अप्रैल 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह के
मार्गदर्शन में 26
अप्रैल को रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागृह में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ’करियर की बात आपके साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया
गया है। इस कार्यक्रम में कक्षा 11वी एवं 12वीं
में अध्ययनरत शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को विभिन्न
क्षेत्रों के विशेषज्ञ, जिलाधिकारी
करियर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस कार्यशाला में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार
यूपीएससी परीक्षा के संबंध में, वन सेवा मंडला वरूण यादव परीक्षा सफलता के सूत्र एवं तैयारी, प्राचार्य आरडी कॉलेज
राजेश चौरसिया प्रेरक प्रसंग एवं प्रवेश प्रक्रिया, एसडीओपी अश्विनी कुमार पुलिस विभाग चयन प्रक्रिया, सहायक संचालक आशीष
कोटांगले पत्रकारिता में करियर की संभावना, जिला क्रीडा अधिकारी रविन्द्र ठाकुर खेल के क्षेत्र
में करियर, कृषि
विज्ञान केन्द्र डॉ. विशाल मेश्राम कृषि क्षेत्र में करियर, शास.महा.अंजनिया प्रतीक
श्रीवास्तव प्रतियोगी परीक्षा, वनक्षेत्रपाल पश्चिम सामान्य लतिका उपाध्याय वन विभाग में सेवा के अवसर, कनिष्ठ निर्देशक
पॉलीटेक्निक महा. ओपी साहू पॉलीटेक्निक में विषय एवं सुविधा, प्रशिक्षण अधिकारी आईटीआई
राजेश सरोते आईटीआई में विषय एवं सुविधा, जिला पंचायत कृति सिंघई क्लेट परीक्षा प्रक्रिया एवं प्रश्न पत्र, प्रभारी प्रचार्य
शास.हाई.अंजनी गिरिजा शंकर बघेल जेईई परीक्षा प्रक्रिया, रावतपुरा नर्सिंग इंस्टीटयूट अशिमा पटैल प्री-नर्सिंग
टेस्ट एवं प्रश्न पत्र तथा जिला करियर काउंसलर अखिलेश उपाध्याय एमपी एस्पायर
पोर्टल एवं आईसीएस पोर्टल के संबंध में जानकारी देंगे।

No comments:
Post a Comment