Breaking

revanchal times new

पचास हजार की रिश्वत लेते भ्रष्ट पटवारी चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे रिश्वत में मांगे थे डेढ़ लाख...



रेवांचल टाईम्स - आये दिन भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों पर लोकायुक्त और EOW कार्यवाही कर रही है फिर भी न ही रिश्वत लेने वाले कर्मचारी अधिकारी कम हो रहै है और न ही भ्रस्टाचार रुक पा रहा है।

             वही जानकारी के अनुसार एक भ्रष्ट पटवारी नामान्तर के नाम पर डेढ़ लाख की रिश्वत की माँग की जिसके प्रथम क़िस्त पचास हजार दी गई रिश्वत लेते हुए भ्रष्ट पटवारी को जबलपुर की लोकायुक्त रंगे हाथ पकड़ा गया, वही आवेदक दिल राज किशोर अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी मौलाना बाढ़ क्रमांक 10 तहसील बरही जिला कटनी मध्य प्रदेश - आरोपी गण शिव प्रसाद पाठक पटवारी हल्का सिरौंजा  गडरिया हल्का नंबर 1 एवं बाबू उमेश कुमार निगम तहसील कार्यालय बरही सहायक ग्रेड- 3 -ट्रैप दिनांक 10/ 3/ 2022 ट्रैप राशि ₹50000 कार्य - आवेदक के नामांतरण कार्यवाही रोकने के लिए पटवारी हल्का नंबर १ सिरौंजा शिव प्रसाद पाठक- एवं उमेश कुमार निगम रीडर तहसीलदार बरही दोनों के द्वारा ₹150000 की रिश्वत की मांग की गई थी जो आज प्रथम किस्त ₹50000 लेते हुए रगे हाथों पकड़े गए / करवाही में ट्रैप दल के सदस्य निरीक्षक स्वप्निल दास निरीक्षक मंजू किरण तिर्की निरीक्षक कमल सिंह उईके  प्रधान आर. राजेश पटेल, सोनू चौकसे अमित मंडल, विजय बिष्ट, सुरेंद्र सिंह ठाकुर रहे!

Post a Comment

Previous Post Next Post