Breaking

revanchal times new

खाना खाने के तुरंत बाद आप भी करते हैं इन चीजों का सेवन तो हो जाएं सावधान, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने




रेवांचल टाइम्स :खाना खाने के बाद हम भूल कर कुछ ऐसे काम करते हैं जिससे हमारे शरीर पर और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ टिप्स जो आपको खाना खाने के बाद नहीं करना है. पहले तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि खाना पेट भरकर ना खाएं. अपनी भूख ने थोड़ा सा कम खाना खाना चाहिए. जिससे पेट में खाने को पचाने का पर्याप्त स्थान मिल सके. इसी के साथ कम से कम खाना खाने के एक घंटे बाद कुछ भी नहीं खाना चाहिए.

भोजन करने के तुरंत बाद चाय नहीं पीनी चाहिए. चाय पत्ती में अम्ल की मात्रा अधिक होती है. जिससे खाने में मौजूद प्रोटीन सख्त हो जाता है. जिसके बाद उसका पाचन कठिन हो जाता है. इस लिए खाना खाने के पश्चात चाय का सेवन न करें.

खाना खाने के बाद ठंडा पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. आप खाना खाने के बाद थोड़ा सा कम तापमान वाला पानी पी सकते हैं. ठंडा पानी तो बिलकुल नहीं पीना चाहिए क्योकि खाना खाने के बाद शरीर का तापमान अधिक होता है. जो शरीर के लिए हानिकारक होता है.

बहुत से लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने की आदत होती है. खाना खाने के तुरंत बाग धूम्रपान सेहत को खराब करने के बराबर है. खाना खाने के तुरंत सिरगेट पीना 10 सिगरेट के बराबर नुकसान पहुंचाता है. वहीं इसी के साथ कहते हैं कि खाना खाने के बाद तुरंत फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. तुरंत फल खाने के बाद पेट में गैस बनती है. इसी के चलते भोजन करने से एक घंटा पहले खाना चाहिए.

इसी के साथ खाना खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए. सही ढंग से खाना नहीं पचता है. तुरंत बाद सोने से एसिडिटी की समस्या उत्पन्न होती है. रात को खाना खाने और सोने के बीच में कम से कम 2से 3 घंटों का अंतराल होना बहुत जरूरी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new