पेट में सूजन आने पर हुआ खुलासा
राजगढ़ जिला अस्पताल में दो माह पहले नसबंदी शिविर का आयोजन हुआ था. इसी शिविर में महिला ने भी नसबंदी कराई थी. यहां डॉक्टरों ने उसकी प्रगनेंसी जांचे बिना ही ऑपरेशन कर दिया. कुछ दिनों पहले महिला के पेट में सूजन आने लगा, जिसके बाद उसने जॉच कराया तो सोनोग्राफी में पता चला की वो 4 माह की गर्भवती है.
CMHO ने कही जांच की बात
मामले में सीएमएचओ डॉ दीपक का कहना है कि नसबंदी किए जाने से पहले प्रेगनेंसी चेक की जाती है, इस केस में ऐसा किया गया कि नहीं. इस बात की जांच के लिए केस की कैसेट निकली जाएगी. उसके बाद जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे. उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.
भिंड में बेहोश करने बाद नहीं हुआ था ऑपरेशन
कुछ दिन पहले भी भिंद के दबोह में ऐसा मामले सामने आया था. जहां 11 महिलाओं को इंजेक्शन लगाने के बाद ऑपरेशन करने से इंकार कर दिया गया था. आशा कार्यकर्ता 11 महिलाओं को लेकर नसबंदी का ऑपरेशन कराने पहुंची थीं. नर्स ने इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर किया, लेकिन सर्जरी विशेषज्ञ डा. प्रतीक मिश्रा को रेजीडेंट डाक्टर डा. शरद यादव नहीं मिले. इसपर उन्होंने रेजीडेंट डाक्टर की देखरेख बिना ऑपरेशन करने से मना कर दिया था.
No comments:
Post a Comment