Breaking

revanchal times new

4 वर्षो से फरार दो स्थाई वारंटीओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार


रेवांचल टाइम्स मण्डला / बिछिया- आगामी त्योहारों के मद्देनजर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को स्थाई वारंट तामील करने हेतु विशेष निर्देश दिए गए है इसी तारतम्य मे बिछिया पुलिस द्वारा  प्रकरण क्रमांक 653/ 15 धारा 457 , 380 आईपीसी में 4 वर्षों से फरार चल रहे। आरोपी नानदाऊ उर्फ संतोष पिता रघुनाथ उम्र 23 वर्ष निवासी घुटास एवं प्रकरण क्रमांक 11 / 15 धारा 279 ,337 ,338 आईपीसी में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी प्रकाश पिता जगदीश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी धनगांव थाना बिछिया को आज घेराबंदी कर धर दबोचा जिनकी गिरफ्तारी बाद माननीय न्यायालय द्वारा दोनों स्थाई वारंटी ओं को जेल दाखिल करने हेतु आदेशित किया गया।

कार्यवाही में थाना प्रभारी-  एस.राम. मरावी ,प्रधान आरक्षक जय पांडे उपेंद्र यादव आरक्षक रजनीकांत हेमंत एवं अरविंद बर्मन का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new