Breaking

revanchal times new

बिछिया पुलिस की अपील, आगामी त्यौहार को शांति सोहद्र से मनाए नगर व क्षेत्रवासी





रेवांचल टाइम्स| मंडला  पुलिस अधीक्षक  यशपाल सिंह राजपूत जिला मंडला द्वारा जिले में आगामी त्यौहार होलिका दहन के मद्देनजर सभी थाना चौकियों क्षेत्र में शांति सोहद्र रूप से त्यौहार मनाए जाने हेतु उचित कार्यवाही करने हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं इस तारतम्य में थाना बिछिया पर दिनांक 13/03/2022 को कस्बा क्षेत्र पर श्रीमान एसडीओपी बिछिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिछिया द्वारा अपने दल बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया ! 

आज दिनांक 14 मार्च 2022 को शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आमजन से मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त करने हेतु श्रीमान एसडीएम महोदय बिछिया की उपस्थिति में शांति समिति बैठक का आयोजन थाना बिछिया प्रांगण में किया गया बैठक पर एसडीओपी बिछिया ,तहसीलदार बिछिया , थाना प्रभारी बिछिया, नगर परिषद अध्यक्ष बिछिया नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!  उपस्थित सभी नागरिकों /अधिकारियों के द्वारा आगामी त्यौहार के मद्देनजर अपने विचार व्यक्त किए गए आमजन से शांतिपूर्वक होली का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाने की अपील की गई।  साथ ही किसी भी विद्युत तार,  खंभे के नीचे होलिका का दहन ना करने डीजे का उपयोग नाकरें , मादक पदार्थ के सेवन से बचने ,नशे पर वाहन ना चलाएं , यातायात नियमों का पालन करें , किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न ना होने दें बिछिया पुलिस द्वारा आमजन से अपील करते हुए सभी नगर वासियों को होली पर्व की आगामी शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post