BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भैंसवाही में क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस संपन्न.... कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 10, 2022

भैंसवाही में क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस संपन्न.... कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

मण्डला 10 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार विभिन्न विकासखंडों के दूरस्थ ग्रामों में आमजनों की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। 10 मार्च को घुघरी अनुविभाग के भैंसवाही में क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भैंसवाही क्षेत्र की अन्य पंचायतों के ग्रामीणजन भी अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए पहुँचे। इस दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए विभिन्न विषयों से संबंधित उनकी समस्याओं को विस्तार से जानते हुए संबंधित अधिकारी से तत्काल जवाब मांगते हुए निराकरण के निर्देश दिए। क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, डीएफओ श्री अरोरा, एसडीएम घुघरी अग्रिम कुमार, एसीईओ श्री मरावी, जिला पंचायत सदस्य नीरज मरकाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित उपस्थित थे। कलेक्टर के निर्देशानुसार भैंसवाही क्षेत्र की 12 पंचायतों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों ने पंचायतों में जाकर वहाँ की समस्याएं जानी तथा उनका निराकरण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की। क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 127 आवेदन प्राप्त हुए।

 

एक हफ्ते में दें निराकरण की रिपोर्ट

 

ग्रामीणों ने सिंचाई, पीने के पानी, मजदूरी भुगतान, तालाब निर्माण सहित अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष रखे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल तलब करते हुए उनसे निराकरण संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें जिनका मौके पर निराकरण संभव नहीं है उन्हें एक हफ्ते के भीतर निराकृत करें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के लिए पंजी संधारण करें। उनका निराकरण करते हुए आवेदक को सूचित करें। साथ ही कलेक्टर कार्यालय को भी प्रतिदिन निराकरण संबंधी रिपोर्ट दें। श्रीमती सिंह ने कहा कि गांव में रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास कार्य को जारी रखें। क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस में पात्र हितग्राहियों के लिए सत्यापन कर पात्रता पर्ची स्वीकृत कराने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार अविवादित प्रकृति के फौती, नामांतरण आदि के प्रकरणों के निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। समाधान दिवस के दौरान हेंडपंप संबंधी शिकायत मिलने पर तत्काल हेंडपंप सुधार के लिए निर्देशित कर सुधार कार्य कराया गया। कलेक्टर ने बिजली संबंधी शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भैंसवाही क्षेत्र में रोड एवं आधारभूत संरचना के विकास के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

 

स्थाई संरचना के लिए तत्काल प्रस्ताव भेजें

 

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ग्रामीणों से राशन वितरण, आयुष्मान पंजीयन, तेंदुपत्ता संग्रहण, मनरेगा भुगतान, स्कूलों में शिक्षकों की कमी आदि से संबंधित चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि माह में एक बार राशन आपके ग्राम योजना के तहत घर-घर जाकर राशन का वितरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आंगनवाड़ी, स्कूल एवं अन्य शासकीय भवनों की स्थिति से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जर्जर शासकीय भवनों की तत्काल मरम्मत करें। आवश्यकता होने पर नए भवन के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजें। श्रीमती सिंह ने हायरसेकंडरी के बाउंड्रीवॉल का तत्काल प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बैगा बाहुल्य कुदई टोला के ग्रामीणों द्वारा समस्या बताए जाने पर आदिम जाति कल्याण विभाग सहित संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि समन्वय बनाकर सभी विभाग बैगा जनजाति से संबंधित योजनाओं एवं अन्य लाभों का प्राथमिकतापूर्वक लाभ सुनिश्चित करें।






















No comments:

Post a Comment