Breaking

revanchal times new

भाजपा युवा मोर्चा की परिचय बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई संपन्न, एक जुट होकर करें काम......



रेवांचल टाईम्स–भाजपा युवा मोर्चा की परिचय बैठक गुरुवार के दिन भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से पूरा करें। हमें एकजुट होकर काम करते हुए पार्टी को ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ हर वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजयुमो के मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने बताया है कि भाजयुमो जिला अध्यक्ष युवराज राहंगडाले ने सभी की समस्याओं को दूर कर युवाओं में नई ऊर्जा लाना है। यह बात गुरूवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक में कही।

बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने परिचय देते हुए पूरे उत्साह के साथ काम करने की बात कही। बैठक में उपस्थित भाजपा के जिला अध्यक्ष अलोक दुबे, जिला महामंत्री अजय डॉगोरिया, गजानंद पंचेश्वर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, उपाध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, राम ठाकुर, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री कक्कू पटेल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष युवराज रंगडाले, महामंत्री तुलेश डहरवाल, नीरज रानू ठाकुर समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी मंडलों को अपने-अपने मंडलो में समर्पण निधि के लिए एक जुट होकर नई ऊर्जा के साथ काम करने प्रोत्साहित किया गया।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post