Breaking

revanchal times new

नपा अध्यक्ष एवं एसडीएम ने किया सफाई कार्य का अवलोकन

मण्डला 24 मार्च 2022




पूर्णिमा अमित शुक्ला अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मण्डला, पुष्पेंद्र अहके अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मण्डला द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का थर्ड पार्टी सर्वेक्षण टीम द्वारा आगामी सप्ताह में नगर भ्रमण की दृष्टिगत प्रातः 6 बजे से प्रात: 7:30 बजे तक सफाई अमले को नगरपालिका प्रांगण में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। सार्वजनिक दृष्टिगोचर स्थल पर जो लोगों द्वारा कचरा एकत्रित कर फेंका जाता है ऐसे स्थानों को समाप्त करने हेतु आम नागरिकों को जागरूक करने तथा सफाई मित्रों एवं स्वच्छता निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिये जाकर वार्डों में साफ-सफाई कार्य करने हेतु भेजा गया। आर.के. कुर्वेती मुख्य नगरपालिका अधिकारी के द्वारा सुझाव दिये गये। वार्ड क्रमांक 1 से 24 में भ्रमण किया जाकर सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया गया तथा मौके पर सफाई मित्रों के साथ आज नगरवासियों को भी सफाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये। सफाई कर्मचारी एवं सफाई मित्रों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय की आवश्यक साफ-सफाई करने का निर्देश दिये गये। नगर की साफ सफाई व्यवस्था अवलोकन कर कचरा अड्डों को समाप्त करने तथा अन्य स्थानों को चिन्हित कर कचरा ना डालने हेतु सूचना पटल लगाए जाने हेतु निर्देश दिये गये। लोगों से अपील की गयी की उस स्थान पर कचरा ना फेंके, अन्यथा जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी एवं व्यापारियों से अपील है की गई की दुकानों का कचरा रोड में ना फेंके। कचरें को कचरा वाहन पर ही डालें एवं अपने आसपास साफ सफाई रखें यहां वहां अब कचरा ना फेंके।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला एवं अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से नगर भ्रमण कर नगरवासियों एवं नगर के व्यापारियों से अपील की गई कि मण्डला नगर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने हेतु कचरा घर के बाहर एवं दुकानों के बाहर न फेंके, कचरा वाहन में ही कचरा डालें।


Post a Comment

Previous Post Next Post