Breaking

revanchal times new

स्वच्छता के संबंध में नागरिकों से फीडबैक प्राप्त करेंगे पर्यवेक्षक अधिकारी

मण्डला 24 मार्च 2022



स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का थर्ड पार्टी निरीक्षण सर्वेक्षण टीम के द्वारा नगर का निरीक्षण किया जाना है इस हेतु कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण एवं निगरानी के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी प्रतिदिन सुबह-शाम उन्हें आवंटित किये गये बार्डों को स्वच्छता का जायजा लेंगे एवं संबंधित क्षेत्र के आम नागरिकों से संवाद कर फीड बैक प्राप्त करेंगे। इस हेतु नगर पालिका मण्डला के सफाई मित्रों के साथ ही स्वच्छता निरीक्षक एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक की डियूटी वार्डवार लगाई गई है जो साफ-सफाई तथा निकलने वाले कचरे का उठाव कर समूचित ढंग से कचरे का परिवहन करेंगे। इस हेतु उक्त कार्य में लगे कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, साथ ही ऐसे भवन स्वामी जिनके मकान निर्माणाधीन है तथा निर्माण सामग्री, वाहन एवं अन्य सामाग्री सार्वजनिक सड़कों, नालियों में रखे हुए है उन्हें तत्काल हटाकर नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में सहयोग प्रदान करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post