BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने की उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 24, 2022

कलेक्टर ने की उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा

मण्डला 24 मार्च 2022

रबी विपणन वर्ष 2022-23 में उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि सभी केन्द्रों में उपार्जन से संबंधित सभी तैयारियाँ उपार्जन तिथि से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं। सभी केन्द्रों में निर्देशानुसार मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। मैपिंग की कार्यवाही जल्द पूर्ण करें। तराजू एवं कांटों का सत्यापन कराएं। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि बारदानों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने उपार्जित गेहूँ की सफाई व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जित गेहूं की सफाई के लिए सहकारी समितियों, एफपीओ तथा स्व-सहायता समूहों का नियमानुसार उपयोग करें। कलेक्टर ने कहा कि उपार्जित गेहूं के भंडारण के लिए कार्ययोजना तैयार रखें। उन्होंने कहा कि गोदाम स्तरीय केन्द्रों में उपलब्ध जगह की दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उठाव कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने उठाव की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन कार्य में लगाए जाने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को प्रशिक्षण प्रदान करें। रेंडमाईजेशन के माध्यम से ऑपरेटर्स की ड्यूटी लगाएं। पंजीयन के समय केन्द्र में जो ऑपरेटर्स कार्यरत थे, उपार्जन के समय उनकी ड्यूटी दूसरे केन्द्रों में लगाएं। बैठक में केन्द्रों के आवंटन के संबंध में भी चर्चा की गई।

No comments:

Post a Comment