BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला क्षय केन्द्र में विश्व क्षय दिवस आयोजित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 24, 2022

जिला क्षय केन्द्र में विश्व क्षय दिवस आयोजित

मण्डला 24 मार्च 2022

टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत निक्षय दिवस 24 फरवरी 2022 से विश्व क्षय दिवस 24 मार्च 2022 तक 1 माह के अभियान पूर्ण संकल्प, संयुक्त प्रयासके तहत् मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह, सिविल सर्जन डॉ. के.एस. शाक्य, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र पीपरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय.के. झारिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय धुर्वे एवं विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय मण्डला में विश्व क्षय दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा के द्वारा टीबी बीमारी एवं कार्यक्रम के संबंध में शासन की मंशा से उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई एवं समय-समय पर आवश्यक सहयोग करने के लिए भी बताया गया। गतिविधियों के संचालन में टीबी कर्मचारियों, पीपीएसए स्टॉफ कर्मचारियों एवं टीबी चैम्पियन्स को सम्मानित एवं एनटीईपी अंतर्गत कार्यरत् एसटीएस/एसटीएलएस एवं लेब टेक्निीशियनों को ऑनलाईन कार्य करने हेतु टेबलेट फोन का वितरण किया गया। जिला क्षय अधिकारी डॉ. जे.पी. चीचाम एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक कीर्ति सिंह कुशवाह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी/एनजीओ आदि को टीबी कार्यक्रम एवं उससे संबंधित समस्त जानकारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया।






उपस्थित सांसद प्रतिनिधि, रिलीजियस लीडर्स एवं स्वास्थ्य महकमें के द्वारा पिरामिल स्वास्थ्य संस्था के तहत् मोबाईल वेन को हरी झंडी दिखाई गई साथ ही समस्त हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में टीबी महाभियान का शुभारंभ किया गया। टीबी महाभियान के तहत 24 मार्च से 24 अप्रेल 2022 तक टीबी रोगियों को खोजने एवं सभी एचडब्ल्यूसी में टीबी कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ संचालित की जायेगी। विश्व क्षय दिवस के आयोजन में जिला एवं ब्लॉक के एनटीईपी कर्मचारी, जिला चिकित्सालय स्टॉफ, पीपीएसए स्टॉफ एवं पिरामिल स्वास्थ्य संस्था की टीम उपस्थित रही।

समाचार क्रमांक/239/फोटो संलग्न

No comments:

Post a Comment