Breaking

revanchal times new

विभिन्न मांगों को लेकर मंडला विधायक देवसिंह सैयाम अपने साथीओ के साथ मिले मुख्यमंत्री से


रेवांचल टाइम्स नैनपुर - विधानसभा क्षेत्र नैनपुर नगरपालिका में विकास कार्य के लिए विशेष अनुदान राशि की मांग विधायक देवसिंह सैयाम के द्वारा मुख्यमंत्री से की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल,जिला पंचायत सदस्य भगवती श्रीधर के साथ विधायक देवसिंह सैयाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में मुलाकात की और उन्होंने अपने नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्य कराने हेतु चर्चा की। वहीं एक पत्र देकर उन्हें अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने हेतु विशेष अनुदान राशि स्वीकृत किए जाने की मांग की।


ये की कई है मांगः


नगरपालिका क्षेत्र नैनपुर में 250 भूमिहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान देने के लिए नैनपुर के वार्ड नं. 5 में शासन से 10 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इस भूमि पर अधोसंरचना विकास राशि 5 करोड़ की आवश्यकता है। जिससे सड़क, बिजली, पानी, नाली का निर्माण कर भूमिहीन परिवारों को आवास आवंटित किया जा सके। नैनपुर के अनादी आश्रम में बच्चों के खेलकूद एवं सौन्दर्यीकरण हेतु 2 करोड़ की आवश्यकता है।इन मांगों को शीघ्र से शीघ्र स्वीकृति दिलाए जाने का आग्रह किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new