Breaking

revanchal times new

स्कॉर्पियो और बस की टक्कर में 6 लोग गंभीर रुप से घायल



रेवांचल टाइम्स, जबलपुर। कटंगी के जमुनिया में आज शुक्रवार को भीषण सड़क हो गया। यहां दमोह से जबलपुर आ रही स्कार्पियों का टायर फट गया। जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और सीधे बस से भिड़ गयी। हादसे में 6 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है। घटना के बाद मची अफरा-तफरी के बीच घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाद रोड पर लगा जाम खुलवाकर, मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

कटंगी थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्कार्पियो एमपी 20 सीए 1360 दमोह से जबलपुर आ रही थी। कार में पांच लोग सवार थे। रोड पर चलते हुए कार का अचानक टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गयी और टोल प्लाजा के आगे जमुनिया गांव के पास मेन रोड से आ रही बस एमपी 09 एफ ए 9577 से जा टकराई।

जबलपुर से दमोह जा रही थी बस

मौके से पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। जो जबलपुर से दमोह की ओर जा रही थी। हादसे में बस में सवार एक व्यक्ति सहित कार में सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर, मामले की पड़ताल में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new