Breaking

revanchal times new

BAIGA डेव्लपमेंट प्लान के अंतर्गत बैगा परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित कराने हेतु ग्राम झुरकी में लगाया गया केंप...



रेवांचल टाईम्स - जिले में भी विशेष अभियान चलाकर "BAIGA डेव्लपमेंट प्लान के अंतर्गत बैगा परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित करने हेतु पात्रता सर्वे कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत BAIGA डेव्लपमेंट प्लान के अंतर्गत बैगा परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित करने हेतु ग्राम पंचायत झुरकी में कैंप लगाया गया है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पौंधा रोपण मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा किया गया। सर्वे अनुसार BAIGA डेव्लपमेंट प्लान के अंतर्गत प्रत्येक पात्र बैगा परिवार को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराने हेतु निर्धारित तिथियों के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें बैगा ग्राम पंचायत के क्लस्टर के अनुसार विभागीय समन्वय स्थापित कर विशेष केम्प आयोजित कराना सुनिश्चित किया गया है। यह कैंप में शासकीय सेवा के लिए 42,भेस पालन के लिए 8,विद्युत लाइन के लिए 1,पोषण आहार के लिए 4,भूमि फेसिंग के लिए 1, कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए है। 

विभागीय योजना का नाम मनरेगा अंतर्गत प्रत्येक बैगा परिवार को अच्छादित करना,वनाधिकार धारको को शासन की अन्य योजनाओ से लाभावित करना,कृषि विभाग की योजनाएं,पशुपालन (कडकनाथ कुक्कुट पालन) योजना,लघु वन उपज संकलन एवं विकय योजना उद्यानिकी विभाग की योजनाएं,मधुमक्खी पालन योजना,विभागीय स्वरोजगार योजना,रोजगार (सरकारी विभागीय पदो,किसान क्रेडिट कार्ड,(वनाधिकार धारको के),प्रत्येक बैगा परिवार का बैंक खाता खोलने की कार्यवाही सामान्य मजदूरी के अवसर उपलब्ध कराएं जा रहे है। कार्यक्रम में उपस्थित रहे। घनश्याम सूर्यवंशी जिला कांग्रेस प्रवक्ता, बैसाख बाई सरपंच,लोकसिंह मरकाम  झुरकी, दीप्ती यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत निवास, मंशाराम धुर्वे पंचायत समन्वयक,डॉ. अंजनी सिंह मरावी पशु पालन विभाग, डॉ. सज्जन सिंह उइके, लालिमा गायकवाड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनेरी, देवेंद्र महोबिया झुरकी पटवारी, अनुज तेकाम गडरा पटवारी, बलसिंह उइके पौड़ी सचिव,रामसिंह मरावी गडरा सचिव,नरेश वरकड़े रोजगार सहायक झुरकी, महेश सिंह पट्टा बीट गार्ड एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new