BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिछिया तहसील के ग्राम सिझोरा में किया गया उप लोकसेवा केंद्र का शुभारंभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 8, 2022

बिछिया तहसील के ग्राम सिझोरा में किया गया उप लोकसेवा केंद्र का शुभारंभ





रेवांचल टाइम्स मंडला- मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के लोंगों को भी सरकार की विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए मुख्यमंत्री चौहान ने 8 अक्टूबर 2021 मिंटो हाल सभा कक्ष में जनकल्याण और सुराज अभियान के समापन दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में नागरिकों को मिल रही विभिन्न सेवाओं की व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया जाएगा. इसके अंतर्गत लोक सेवा केंद्रों का विस्तार तहसील से आगे ग्राम पंचायत स्तर तक होगा. आने वाले साल में पांच हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में उप लोक सेवा केंद्र स्थापित किये जाएंगे, अब जिला शासन प्रशासन इसी क्रम में आगे बढ़ाते हुए मण्डला जिले के तहसील बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिझोरा में उप लोक सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया है इस उप लोकसेवा केंद्र खुलने से लोगो को सभी जनकल्याण सेवाओ का लाभ आसानी से मिल सकेंगी।

वही इस उप लोकसेवा केंद्र के शुभारंभ पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का लक्ष्य है प्रदेश के कोई भी नागरिक जनकल्याण सेवाओं से वंचित न रहे। इसलिए जनसुविधा हेतु उप लोकसेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। सरकार चाहती है कि निश्चित समय-सीमा में लोगो को प्रदेश के हर सेवाएं प्राप्त हो। साथ ही सरकार की हर कल्याणकारी योजना लोगो को मिले। योजनाएं लोगो को मिल रही है या नही, इसे भी अभियान चलाकर सुनिश्चित किया जाएगा।


क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल


वही खुशी जाहिर करते हुए बिछिया लोकसेवा केंद्र संचालक अंकुर राय ने बताया कि इस उप लोकसेवा केंद्र के खुलने से क्षेत्र की जनता को सरकार के अनेक योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। और हमारा लक्ष्य भी यही है की लोकसेवा केंद्र के अंतर्गत जितने भी सरकार के जनहित योजनाएं है उन सभी जनहित योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके। साथ ही हम भी सरकार विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जनता को बेहतर सुविधा मुहैया कराते है हमे खुशी है कि शासन-प्रशासन ने जनसुविधाओं को देखते हुए आज ग्राम सिझोरा में क्षेत्र के जनता के लिए उप लोकसेवा केंद्र खोला गया है इस उप लोकसेवा केंद्र से लोगो को आसानी से सेवाएं मिल सकेंगी। इससे क्षेत्र में काफी खुशी का माहौल है।

इस शुभारंभ पर एसडीएम - सुलेखा सुदेश उइके बिछिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष- शैलेष मिश्रा,लोकसेवा केंद्र प्रबंधक- कविता गुप्ता, जनपद सीईओ बिछिया, जनपद उपाध्यक्ष- अनिल राय, लोकसेवा केंद्र संचालक अंकुर राय और अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment