Breaking

revanchal times new

नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर आयोजित किया गया - विशाल राउत खोंगल...



रेवांचल टाईम्स - आज दिनांक 08/02/2022 मंगलवार को महावीर इंटरनेशनल लांजी , द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद नेत्र शिविर सीहारी में  ग्राम पंचायत भवन सिहारी आयोजित किया गया।, महावीर इंटरनेशनल लांजी के द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण आपरेशन शिविर आयोजित किया गया शिविर समस्त ग्रामवासियों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, शिविर में बी. आर. गुर्दे जी BEO एवं प्राचार्य0 शिक्षा केंद्र लांजी का विशेष सहयोग रहा आप के मार्गदर्शन में ही गांव में शिविर का आयोजन किया गया।  क्षेत्र के सभी लोग एवं स्थानिय ग्राम वासी एवम टीम के सभी सदस्य उपस्थति थे।  समय- समय पर  ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वयोवृद्ध महिला पुरुष का इलाज संभव हो सके। साथ इस अवसर पर मोतियाबिंद के आज 110 मरीज पंजीयन एवं 30 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित किए गए, कुछ मरीज बीपी सुगर के कारण अनफिट किए गए उन लोगो की पुनः जाच किया जाएगा। इस दौरान डॉ सरताज सिद्दीकी, मोनू यादव,अरशद खान ,इंद्रकुमार राजा भूते चंद्रदीप रामटेके,ने आंखो की जांच किया और सहयोगी एवं आंखो की चस्मा, की जांच किया गया। इस शिविर में दिव्यांग जन कल्याण संघ भानेगांव के अध्यक्ष तन्मय मिश्रा जी का पूर्ण सहयोग रहा,अंधत्व की बीमारी का इलाज

क्षेत्र के अनेक लोगो को इसका लाभ मिला,,सभी धर्म प्रेमी बंधुओं के द्वारा,  इस नेत्र शिविर के आयोजन से इस गांव से जुड़े हुए अन्य लोगों को भी इसका लाभ प्राप्त होता था, इस कार्यक्रम, व्योवद्ध पुरुष महिला एवं युवा वर्ग बच्चे जो इस बीमारी से पीड़ित है इस आयोजन का उद्देश्य ही उन्हें लाभ पहुंचाना चाहते हैं बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ही जन सेवा लोगो को मोतियाबिंद बीमारी से मुक्त करना है । ग्रामीण अंचलों में मोतियाबिंद के मरीजों को जो दिक्कत है आती है उनके निदान के लिए उनके सहयोग के लिए वरिष्ठ जनों के लिए यह शिविर का आयोजन किया जाता रहा है । ताकि हमारा जिला मोतियाबिंद से मुक्त हो जाए इस कार्यक्रम में स्थानीय सभी सामाजिक संगठन जनप्रतिनिधियों स्थानीय वरिष्ठ जन सभी का पूर्ण सहयोग  प्राप्त हुआ। महावीर इंटरनेशनल लांजी की टीम के उपस्थित महावीर इंटरनेशनल लांजी के चेयरमैन विशाल राऊत खोंगल, धनीराम बिलावर,मनिक चंद गुर्दे, कमल सोनवाने,एवम प्रताप बॉलारखेडे, संतोष तिडके, नंदू बिलावर, दादू नाकतोड़े, ब्रजेश अग्रवाल प्रदीप मोनू अग्रवाल, एवम महावीर इंटरनेशनल के सभी सदस्य उपस्थित थे।


रेवांचल टाईम्स लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

Post a Comment

Previous Post Next Post