रेवांचल टाईम्स–बादलपार ग्राम पंचायत में कई दिनों से पेयजल सप्लाई बाधितप्रशासन के आश्वासन और समझाइश के बाद माने ग्रामीण
कुरई विकासखंड के बादलपार ग्राम पंचायत की तीतरी कॉलोनी में इन दिनों ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। यहां सालों से पीने के पानी के लिए रहवासी परेशान हैं। यहां करीब 700 परिवार निवासरत हैं। कहने के लिए यहां हैंडपंप है एवं कुछ हेड पंप पर मोटर डालकर उपयोग किया जा रहा है बोर की मोटर जल चुकी है , लेकिन उनमें पानी नहीं है, ऐसे में ग्रामीण खासे परेशान हैं। पेयजल संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को चक्काजाम कर दिया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ चक्काजाम करीब घंटेभर चला, इसके बाद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए। सैंकड़ों महिलाओं व ग्रामीणों ने बादलपार के दुर्गा चौक स्थित मोहगांव व बेलपेठ रोडके चौराहा पर खाली बर्तन लेकर विरोध जताया।
तीन साल से ग्रामीण पानी के लिए बहुत परेशान होते हैं पानी नहीं मिल रहा
आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि यहां तीन साल से पीने की पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन ग्राम पंचायत और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां दो हेड पंप मैंबोरवेल और चार हैंडपंप हैं , लेकिन उनमें पानी नहीं है। बोरवेल में पानी का लेबल काफी कम है, इसके चलते इसमें लगी मोटर आए दिन जल जाती है, इसे सुधारेन का खर्चा भी स्थानीय ग्रामीण ही उठाते हैं।
दो किमी दूर से लाते हैं पानी
आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि वे गांव से करीब दो किमी दूर से पीने का पानी लेकर आते हैं, इसके चलते उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाएं व पुरुष अपने जरूरी कामकाज छोड़कर दो किमी दूर से पानी लेने जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है। इस मामले में पीएचई के अधिकारियों का कहना है कि हैंडपंप में पानी के लेबल नापने के लिए जांच दल को भेजा जाएगा और सुधार करवाया जाएगा। साथ ही बोरवेल के लिए एक नई मोटर की व्यवस्था कर दी गई है। जरुरत पडऩे पर नया बोर करवाकर पानी की व्यवस्था करवा दी जाएगी। वहीं, मौके पर चौकी प्रभारी अजय भारद्वाज दलबल के साथ पहुंचे और अधिकारियों से बात की और आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कर दिया। मौके पर घुमक्कड़ जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपसरपंच देवीसिंह चौहान, सरपंच रवि कटौते तथ सचिव उपस्थित रहे।
रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट।



No comments:
Post a Comment