वायनाड (केरल): भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) संकट अभी खत्म भी नहीं हुआ है और इस बीच बुखार से जुड़ी एक नई बीमारी सामने आई है. केरल के वायनाड जिले में मंकी फीवर (Monkey Fever) का मामला सामने आया है. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी.
24 वर्षीय युवक मंकी फीवर से ग्रस्त
केरल के वायनाड जिले (Wayanad District) के थिरुन्नेल्ली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाली पनवेली आदिवासी बस्ती में 24 वर्षीय एक व्यक्ति क्यासनुर फॉरेस्ट डिजीज (केएफडी) से ग्रस्त पाया गया है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में 'मंकी फीवर (Monkey Fever)' कहते हैं.
मौसमी बुखार को लेकर अलर्ट
जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सकीना ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने पहले ही मौसमी बुखार (Seasonal Fever) को लेकर अलर्ट जारी किया था और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया था.
कैसी है मंकी फीवर से ग्रस्त युवक की हालत
डॉ. सकीना ने बताया कि मंकी फीवर से ग्रस्त युवक को मनंथवाडी चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है. उन्होंने बताया कि उसकी हालत स्थिर है और अब तक मंकी फीवर का कोई और मामला नहीं आया है.
केरल में इस साल मंकी फीवर का पहला मामला
बता दें कि केरल में इस साल मंकी फीवर (Monkey Fever) का यह पहला मामला है. इस बीमारी का वायरस 'फ्लैविविराइडा (Flaviviridae Virus)' फैमिली से आता है. यह बीमारी बंदरों से इंसानों तक फैल सकती है.
कम हो रहे हैं कोरोना के नए मामले
पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में लगातार कमी आई है और पिछले पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोविड-19 के 67084 नए मामले सामने आए हैं, जो कल (9 फरवरी) के मुकाबले 6 फीसदी कम है. वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1241 मौतें दर्ज की गई हैं. इसमें केरल में हुई 627 मौतों का बैकलॉग जोड़ा गया है. भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 7,90,789 हैं. वहीं रिकवरी रेट 96.95 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.44% है. पिछले 24 घंटे में 1,67,882 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही इनकी संख्या बढ़कर 4,11,80,751 हो गई है.

No comments:
Post a Comment