Breaking

revanchal times new

ग्राम पंचायत बिझिंया में आयोजित हुआ स्वच्छता पखवाड़ा

मंडला 7 फरवरी 2022



माँ नर्मदा जयंती के अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत मण्डला के सामूहिक तत्वाधान में ग्राम पंचायत बिझिंया में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। शुभांरभ कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत पाँचो बाई पदम, उपाध्यक्ष अभिनव चौरसिया, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी जनपद पंचायत एस.एस. मरावी, जिला समन्वयक सीमा पटले, तहसीलदार देवी चक्रवर्ती, सरपंच ग्राम पंचायत बिझिंया व कटरा, सहायक परियोजना अधिकारी कपिल तिवारी, ब्लॉक समन्वयक रश्मि वर्मा, नोडल अधिकारी राजेश गौतम, समन्वय अधिकारी मंजू राय, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक बिझिंया व कटरा, स्वच्छाग्राही एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सर्वप्रथम माँ नर्मदा की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जवलित कर 6 दिवसीय पखवाड़े में की जाने वाली कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत किया गया। ग्राम पंचायत बिंझिया से रैली की शक्ल में सम्पूर्ण ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठिानों से संपर्क कर उन्हें प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंध नियम 2016 के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही करने से संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मण्डला का हस्ताक्षरित पत्र देते हुए निर्देशित किया गया कि भविष्य में आपके प्रतिष्ठानों से फैलने वाले कचरे की प्रबंधन की जिम्मेदारी आपकी होगी। दुकान के समक्ष अनिवार्य रूप से डस्टबिन का प्रयोग करना सुनिश्चित करेगें तथा शासन द्वारा निर्धारित 75 माईक्रॉन स्तर की प्लास्टिक का उपयोग कर प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगें।

ग्राम भम्रण के दौरान जगह-जगह पर नाडेप के लिए स्थान चिन्हित किये गये तथा व्यक्तिगत रूप से घरों के पानी की निकासी की व्यवस्था, गोबर के निपटान एवं अन्य समझाईश दी गई। इसी दौरान शासकीय व अशासकीय कार्यालयों एवं बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से संपर्क कर उन्हें 5-5 डस्टबिन भेंट करने को कहा गया, जिसका वितरण छोटे एवं गरीब व्यावसाईयों को दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new