Breaking

revanchal times new

खनिजों के अवैध परिवहन पर की गई कार्यवाही

मंडला 8 फरवरी 2022



                सहायक खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार     कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्यवाही करते हुए कुल 6 वाहन खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया है। खनिज गिटटी में 1 वाहन 709 क्रमांक एमपी51जी0762 जब्त कर चौकी हिरदेनगर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। वाहन ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक एमपी51एए6360 को खनिज रेत का अवैध उत्खनन करने पर जब्त कर अंजनिया चौकी में एवं वाहन डम्फर क्रमांक एमपी50एच1572, वाहन डम्फर क्रमांक एमपी50एच1672, वाहन 709 क्रमांक एमपी20जीए6492 को खनिज गिटटी का अवैध परिवहन करते जप्त कर थाना नैनपुर में रखा गया है। ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक एमपी51एए8998 को रेत खनिज का अवैध परिवहन करने पर जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त वाहनों में म0प्र0 गौण खनिज नियम 1996 एवं म0प्र0 रेत नियम 2019 के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की जा रही है।

समाचार क्रमांक/92/फोटो संलग्न

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new