Breaking

revanchal times new

किसान सेवा कार्ड के नाम पर शुल्क वसूली से एसडीएम नाराज किसान ने बीड़ियो किया वायरल..


रेवांचल टाईम्स - गांव गांव में प्राइवेट कंपनी द्रारा किसानों के किसान सेवा कार्ड यानी फार्मर मेंम्बरशिप के नाम पर 100 से 200 रुपए अवैध वसूले जा रहे हैं। और इस कार्ड बनाने के लिए गांव गांव में लड़के लगा अवैध वसूली की जा रही है। जिसका एक गांव के जागरूक किसान ने 100 रुपए कार्ड का शुल्क लेने का बीड़ियो शोसल मीडिया पर वायरल  हुआ है। उक्त  बीड़ियो को देख भोपाल जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया ने टियूट किया है कि कतिपय लोगो के द्रारा सरकार के नाम पर शुल्क लेने की बात सामने आ रही है। कलेक्टर ने सभी को सचेत करते हुए कहा है कि सरकार कोई भी शुल्क बिना विधिवत रसीद दिए नही लेती है। ऐसे लोगो से सावधान रहें। इस कृत्य को संज्ञान में लेते हुए संबंधिक अधिकारियों को जांच कर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशो का पालन करते हुए एसडीएम आदित्य जैन ने  नाराजगी जाहिर की है। और तुरंत  किसान सेवा कार्ड बनाने वाली प्राइवेट कंपनी  बैरसिया सोनी शलव के संचालक राजेन्द्र को तलब किया। और एसडीएम ने कहा कि बैरसिया तहसील क्षेत्र के किसानों और आम जनता पैसे देकर किसी भी तरह के कार्ड न बनवाए फर्जी तरीको से किसानों को भृमित कर पैसे ले कार्ड बनाने वालों पर एफआईआर की कार्यवाही की जा रही है। भविष्य में कोई भी कार्ड बनवाने के नाम पर किसी को पैसा न दे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new