Breaking

revanchal times new

कान्हा नेशनल पार्क में नही रुक रहा है बाघों की मौत का सिलसिला, फिर मिला छत विछत हालत में मादा बाघ शावक का शव...




रेवांचल टाईम्स - विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला परिषद के कक्ष क्रमांक 106 मैं दिनांक  8/2/2022 को 2 से 3 दिन पुराना एक मादा बाघ शावक का गस्ती के दौरान शव मिला है जिसकी उम्र लगभग 8 से 9 माह की बताई जा रही हैं, जिसके शिर का हिस्सा धड़ से अलग हो गया है और छत विछत हालत में मिला है , जिसके बाकी सारे अंग शरीर पर सुरक्षित पाये गए हैं , घटना स्थल का निरीक्षण क्षेत्र संचालक एवं उप संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व के द्वारा किया गया है और शव का पोस्टमार्टम एनटीसीए की गाइड लाइन के अनुसार एनटीसीए प्रतिनिधि सुश्री स्वर्णा गोस्वामी की उपस्थिति में वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ संदीप अग्रवाल द्वारा किया गया, जिसमें पाया गया कि किसी बड़े बाघ के द्वारा हमला किए जाने से मृत्यु होने की पुष्टि की गई है। बाघों के लिये करोड़ों खर्च के बाद भी सुरक्षित नहीं है पार्क में बाघ...


मंडला से प्रदीप दुबे

Post a Comment

Previous Post Next Post